Subscribe Us

test

बीकानेर : यहां शुरू हुआ ‘विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र’ के आवेदनों के निस्तारण का शिविर


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : यहां शुरू हुआ ‘विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र’ के आवेदनों के निस्तारण का शिविर 



https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : यहां शुरू हुआ ‘विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र’ के आवेदनों के निस्तारण का शिविर 

बीकानेर, 6 अप्रैल। विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के लम्बित आवेदनों के निस्तारण के लिए विशेष शिविर सोमवार को प्रारम्भ हुआ। यह शिविर 18 अप्रैल तक पीबीएम अस्पताल के पीछे स्थित पी.एम.आर. हाॅस्पिटल में आयोजित किए जाएंगे। 
 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक  एलडी पंवार ने बताया कि यूडीआईडी के लम्बित प्रकरणों एवं वंचित डिजिटाईज्ड आवेदकों सहित सभी दिव्यांगजनों को संबंधित चिकित्सालय में ऐसेसमेन्ट करवाने के लिये दूरभाष पर सूचित किया जा रहा है। भारत एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार दिव्यांगजन कल्याणार्थ योजनाओं के लाभ लेने के लिए यूडीआईडी अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि यूडीआइडी बनवाने के लिए दिव्यांग को ई-मित्र केन्द्र पर किये गए आवेदन एवं आधार कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। यूडीआईडी के अभाव में दिव्यांगजन केन्द्र अथवा राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.