औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वीडियो : यहां से लड़ना चाहता हूं चुनाव, निर्णय तो पार्टी का मानूंगा : रवि शेखर मेघवाल
वीडियो : यहां से लड़ना चाहता हूं चुनाव, निर्णय तो पार्टी का मानूंगा : रवि शेखर मेघवाल
- मोहन थानवी
बीकानेर 31 मार्च 2026 मंगलवार
कथित रूप से एक वीडियो के वायरल होने के बाद बीकानेर में मची सियासी हलचल के बीच मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी अपनी बात पत्रकारों के साथ साझा की। कांग्रेस नेताओं ने सर्किट हाउस में वायरल वीडियो की जांच करवाने की बात रखी तो सांसद सेवा केंद्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री को लगभग चेतावनी दी कि वह कथित प्रकरणों में बिना वजह उनका और मंत्री जी का नाम ना लें। अगर ऐसा ही होता रहा तो वे कोई कार्यवाही करेंगे। इस दौरान रवि शेखर मेघवाल ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्व में भी उन्होंने कोलायत से चुनाव लड़ने के प्रयास किए थे। अब आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के बढ़ने, महिला आरक्षण और सामान्य तथा आरक्षित सीटों की स्थिति सामने आने के बाद पार्टी के निर्णय बाद ही कुछ तय करेंगे । उनका स्पष्ट कहना था कि वह जरूर चाहते हैं चुनाव लड़ें। लेकिन पार्टी जैसा निर्णय लेगी वह वैसा ही करेंगे। रवि शेखर मेघवाल का आकलन है कि राजस्थान में विधानसभा की सीटें बढ़कर 300 हो सकती है। इनमें 99 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।






No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...