Subscribe Us

test

कानासर-बीकानेर का 3 किमी परिधीय क्षेत्र नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

कानासर-बीकानेर का 3 किमी परिधीय क्षेत्र नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित



https://bahubhashi.blogspot.com

कानासर-बीकानेर का 3 किमी परिधीय क्षेत्र नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित
27 फील्ड एम्युनिशन डिपो, कानासर का 3 किमी परिधीय क्षेत्र नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित

बीकानेर, 1 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने 27 फील्ड एम्युनिशन डिपो, कानासर के 3 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, 27 फील्ड एम्युनिशन डिपो कानासर के तीन किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निषेधाज्ञा केंद्र सरकार के सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों तथा राज्य सरकार के पुलिस विभाग द्वारा सामरिक महत्व की गतिविधियों के संचालन पर लागू नहीं होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी नागरिकों से आदेश की पालना करने के निर्देश दिए हैं है। यदि कोई इस प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आगामी आदेश तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
*****
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि के संयुक्त निदेशक कार्यालय में 'वन्दे मातरम्-150' हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक आत्माराम भाटी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसमें प्रथम स्थान पर जयश्री मेहरा, द्वितीय स्थान पर बाबूलाल भाम्भू व तृतीय स्थान मनीष किराडू रहे। संयुक्त निदेशक महिपाल मोटसरा व सहायक निदेशक ज्योति छंगाणी ने विजेताओं को सम्मानित किया। पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पर्यवेक्षक प्रमोद जोशी, आत्माराम भाटी व उप विभागीय समिति के अध्यक्ष रतनाराम तर्ड ने प्रोत्साहन राशि दी गई। मोटसरा व छंगाणी ने पदोन्नत हुए 10 कर्मचारियों का भी माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मोटसरा ने कहा कि यह आयोजन न केवल वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण कराने वाला है, बल्कि राष्ट्रीय भावना, एकता और सांस्कृतिक गौरव को सशक्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर निजी सहायक पवन गहलोत, अध्यक्ष रतनाराम, प्रशासनिक अधिकारी गौरीशंकर छंगाणी, अरुण पारीक, राजेन्द्र पुरोहित, सहित विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थिति रहे।
*****
*खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा गुरुवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण*

बीकानेर, 1 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा गुरुवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

श्री गोदारा सुबह 11 बजे गैरसर के वार्ड नंबर 3 स्थित आंबेडकर भवन (लागत 4.95 लाख रुपये) का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे बम्बलू में 33/11 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे, जिससे किसानों को दिन में बिजली की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही यहां एक ट्यूबवेल का लोकार्पण भी करेंगे।

दोपहर 3 बजे तेजरासर में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। सायं 4:30 बजे नौरंगदेसर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4.50 लाख रुपये की लागत से बने बस स्टैंड का लोकार्पण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुवाड़ तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य (लागत 18 लाख रुपये) का शिलान्यास करेंगे। यहीं ट्यूबवेल का लोकार्पण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन कक्षा कक्षों (लागत 36 लाख रुपये) का शिलान्यास, टीन शेड का (लागत 10 लाख रुपये) तथा वार्ड नंबर 1 में सामुदायिक भवन की चारदीवारी का 6 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण करेंगे।

श्री गोदारा सायं 6 बजे गुसाईसर में 33/11 केवी जीएसएस-III का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्टाफ भवन निर्माण कार्य (लागत 15 लाख रुपये) का शिलान्यास करेंगे। सायं 7:30 बजे सागर में नायक सांसी मेघवाल समाज की श्मशान भूमि की चारदीवारी व मुख्य द्वार (लागत 9.90 लाख रुपये) तथा खेल मैदान की चारदीवारी (लागत 9.95 लाख रुपये) का लोकार्पण करेंगे।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.