औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
10 मार्च 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मां कालिका सनातन महाकुंभ दिव्य समारोह की यात्रा का बीकानेर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
मां कालिका सनातन महाकुंभ दिव्य समारोह की यात्रा का बीकानेर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
बीकानेर। सनातन धर्म प्रेमियों को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील स्थित मां कालका भनाई धाम सरकार में होने वाले मां कालिका सनातन महाकुंभ के दिव्य समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण देने संभागभर के भ्रमण को निकली जनचेतना यात्रा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को बीकानेर पहुंचे संत महात्माओं के दल का जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म प्रेमी बंधु आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े शिवनारायण भोजक, इन्द्रचन्द सेवग, श्रीमती कामिनी भोजक, सुमेरमल भोजक, मंगलचंद भोजक, पंकज सेवग आदि ने आर्यव्रत विश्व सनातन विकास परिषद् के महाराज स्वामी आशीष कृ ष्ण नन्दाचार्य जी, आर्यव्रत विश्व सनातन विकास परिषद् के संस्थापक धर्मरक्षक स्वामी कृष्णकांत महाराज, अघोरी डॉ. नरेन्द्र मुनि महाराज सहित संत महात्माओं का पुष्पवर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर भनाई धाम सरकार के पीठाधीश्वर गुरु बलवन्त सिंह सिहाग ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को बताया कि यह यात्रा 7 मार्च को भनाई से निकाली गई। यात्रा इस दौरान संपूर्ण बीकानेर संभाग का भ्रमण करते हुए सनातन धर्म प्रेमियों को मां कालिका सनातन महाकुम्भ दिव्य समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए परिक्रमा कर रही है। सोनिया तेतरवाल ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 14 मार्च को सुबह 11.15 बजे भनाई धाम में आयोजित किया जाएगा। जहां राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व 11 मार्च को 21 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ सनातन यात्रा का समापन भी होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महंत प्रदीप, संत शिवनारायण भोजक, संत मदन मनोहर दास, जयपाल सिंह सिहाग, राजेन्द्र शास्त्री, सुखविन्द्र सिंह ग्रेवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, जोराराम कुमावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, सोनिया तेतरवाल, बालयोगी कृष्णनाथ, विशाल सिंह, इन्द्र सेन गोदारा, डॉ. रामप्रताप, चतरसिंह महाराज, मोहनलाल शर्मा, आशीष नन्दाचार्य, शिवलाल सहारण, बलदेव सिंह सिहाग, बलबीर जोड़ा, ख्याली सहारण, कालूराम शर्मा, संजीव बेनीवाल, कैलाश मेघवाल, डॉ. नरेन्द्र अघोरी, संवरमल मेघवाल और सतवीर सहारण होंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...