औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
1 फरवरी 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सीवरेज चॉक, बदहाली में सादुल कॉलोनी
सीवरेज चॉक, बदहाली में सादुल कॉलोनी
सड़क पर मलबा डलवाकर निकाली आवाजाही की राह !
बीकानेर 1 फरवरी 2026 रविवार
बीते कई दिनों से सादुल कॉलोनी के निवासी सीवरेज चॉक की समस्या से त्रस्त हैं। सीवर लाइन का पानी सड़कों को नाला बनाते हुए बह रहा है। वहीं कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या भी उभर आई है । प्रदूषण फैलने के साथ-साथ आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचा। हालात यहां तक बेकाबू हो गए की लोगों को मालवा सड़क पर डलवा कर आवाजाही की राह निकालनी पड़ी है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, हालांकि शिकायत करने पर संबंधित ठेकेदार ने अपनी ओर से चॉक पॉइंट तलाशने की कोशिश की लेकिन समाधान होने की बजाय जहां-तहां सड़क की खुदाई जरूर हो गई । मोहल्ला वासियों के मुताबिक अंतत: संबंधित ठेकेदार ने दो दिन पूर्व मोहल्ले वासियों को कह दिया कि मैंने समस्या समाधान के लिए संबंधित कंपनी को लिखित में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने संपर्क पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...