औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
4 जनवरी 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
*सर लुई ब्रेल जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित*
बीकानेर, 4 जनवरी। सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित सेवा आश्रम विशेष आवासीय विद्यालय में रविवार को सर लुई ब्रेल जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम लुई ब्रेल के चित्र के समक्ष फूल अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर नेत्रहीन बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
गायन प्रतियोगिता में अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहनराम तथा द्वितीय स्थान सुधीर का रहा।
ब्रेल लिपि पठन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनील, द्वितीय स्थान पर अरुण रहे और ब्रेल लिपि लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंकित रहे।
विशेष शिक्षक फारिश खान ने लुई ब्रेल की जीवनी के पर प्रकाश डाला। लुई ब्रेल ने दृष्टिबाधित लोगो के लिए पढ़ना ओर लिखना संभव बनाया। उन्होंने बताया कि ब्रेल का महत्व को बढ़ाने के लिए हर वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। नेत्रहीन और आंशिक दृष्टि वाले लोगों के लिए संचार माध्यम के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका भावना गौड़ , विशेष शिक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा, सौरभ पाल, सुंदर लाल मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...