औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
5 जनवरी 2026 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : खाटू श्याम मंदिर में बर्बरीक से खाटू नरेश बनने की कथा सुन श्रद्धालुओं ने किया उद्घोष - हारे का सहारा बाबा श्याम
2
बीकानेर : खाटू श्याम मंदिर में बर्बरीक से खाटू नरेश बनने की कथा सुन श्रद्धालुओं ने किया उद्घोष - हारे का सहारा बाबा श्याम
2
रामकथा में डॉ. गोपाल नारायण व्यास सम्मानित
बीकानेर । श्री श्याम मंदिर में चल रही पंच दिवसीय श्री श्याम कथा रविवार को परम पूज्य दाताश्री जी महाराज के सान्निध्य में भव्य रूप से संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन पूरा परिसर श्री श्याम बाबा की भक्ति से श्याममय नजर आया।
कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज ने श्याम प्रभु के “माँ से वचन पराजितः” प्रसंग तथा श्री बर्बरीक से खाटू नरेश बनने तक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही महाभारत कालीन इतिहास की विस्तृत व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि मानव देह उच्च पुण्य से प्राप्त होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आध्यात्म को आत्मसात करना चाहिए।
आयोजक समिति के जुगल शर्मा, मान सिंह नरुका एवं विनोद गोयल ने कथा में पधारे समस्त श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद भंडारे का लाभ लिया।
रामकथा में डॉ. गोपाल नारायण व्यास सम्मानित
श्री हरि शरणम ग्रुप द्वारा डागा चौक स्थित शिव शक्ति भवन में आयोजित श्री रामकथा में रविवार को भागवताचार्य डॉ. गोपाल नारायण व्यास का सम्मान किया गया।
वृंदावन के महाराज गोपीराम के सान्निध्य में आयोजित कथा में पंडित व्यास ने रामायण व श्रीमदभागवत चरित्रों के माध्य्म से गौ, गोचर एवं पर्यावरण संरक्षण की विशद विवेचना की। कथा मे प. उपेन्द्र नारायण व्यास, पं. यदुनंदन व्यास व पं. दिव्यांशु नारायण व्यास आदि मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...