Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बीकानेर : प्रेम कुमार कृषि वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित 150 पौधों से किया कृषि वाटिका को विकसित

बीकानेर : प्रेम कुमार कृषि वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित 
150 पौधों से किया कृषि वाटिका को विकसित 

सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...


bahubhashi.blogspot.com
1 अगस्त 2025 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi




a

https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : प्रेम कुमार कृषि वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित 
150 पौधों से किया कृषि वाटिका को विकसित 



*हरियालो राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कृषि वाटिका विकसित करने पर कृषि विभाग द्वारा सहायक कर्मचारी प्रेम कुमार को कृषि वृक्ष मित्र पुरस्कार से किया गया सम्मानित*
31 जुलाई, बीकानेर। कृषि भवन बीकानेर आत्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को सहायक कर्मचारी प्रेम कुमार को संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, परियोजना निदेशक आत्मा मदनलाल, उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने, उपनिदेशक गुण नियंत्रण दर्शन सिंह छाबा, उपनिदेशक उद्यान रेनू वर्मा ने संयुक्त रूप से कृषि विभाग बीकानेर की ओर से हरियालो राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कृषि वाटिका को विकसित करने के लिए कृषि वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि सहायक कर्मचारी प्रेम कुमार ने कृषि वाटिका को विकसित करने का बेड़ा वर्ष 2021 में उठाया अन्य कृषि विभागीय अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहा। वर्ष 2021 में कृषि वाटिका को विकसित करने के उद्देश्य से कृषि भवन परिसर में 150 पौधे कृषि विभागीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए। प्रेम कुमार द्वारा किए गए निरंतर प्रबंधन सिंचाई, निराई, गुड़ाई, कीट एवं व्याधि नियंत्रण एवं खरपतवार नियंत्रण का ही परिणाम है कि कि आज समस्त 150 पौधे ना केवल जीवित है बल्कि कृषि वटिका में सघन वृक्ष का रूप ले कर वाटिका की शोभा बढ़ा रहे हैं। प्रेम कुमार सहायक कर्मचारी की इस उपलब्धि पर कृषि विभाग बीकानेर द्वारा उन्हें कृषि वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह के इस अवसर पर प्रेम कुमार को साफ़ा, साल पहनाकर, अभिनन्दन पत्र के साथ ही रजत सम्मान पटिका भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कृषि, उद्यान, आत्मा, गुण नियंत्रण, सीआईडी व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला इत्यादि के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments