बाल मंडली ने देखी बाल गणेश की लीलाएं,
भारी बारिश के बीच सादुल कॉलोनी में गौमय हंसमुख गणेश विसर्जन
bahubhashi.blogspot.com
31 अगस्त 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अपडेट : युगपक्ष और हुक्मनामा में 1 सितम्बर 2025 को प्रकाशित 2 स्क्रीनशॉट 👇
बाल मंडली ने देखी बाल गणेश की लीलाएं,
भारी बारिश के बीच सादुल कॉलोनी में गौमय हंसमुख गणेश विसर्जन
बीकानेर 31 अगस्त 2025 रविवार
स्व पं लक्ष्मी-रामजी थानवी के निवास श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर शार्दुल कॉलोनी में पांच दिवसीय 23वां गणेश उत्सव का समापन रविवार को भारी बारिश के बीच ईको फ्रैंडली गौमय हंसमुख गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन के साथ हुआ। तेज बरसात के कारण विसर्जन स्थल निज निवास प्रांगण में पानी जमा हो गया । पांच जोडों साधना मोहन थानवी, अनिता राजकुमार, रितु अमित आचार्य, नेहा नीरज प्रियंका प्रतीक भदौरिया ने सत्यनारायण जी की कथा और हवन के बाद गणेश जी की मूर्ति जल में विसर्जित की। इस अवसर पर बाल मंडली के रितवी, भाव्या, निर्मित, जीवा, प्रज्वल, यशवीर, तन्मय आदि को टीवी स्क्रीन पर बाल गणेश की लीलाएं दिखाई गई । इस दौरान कविता सुरेश, शीलू, रेखा सुशील आचार्य, राम भाटिया के नेतृत्व में रक्षा, पार्वती, कृतिका, कमल, कैलाश आदि ने गरबा किया और भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में पवनपुरी, सुदर्शना नगर, रथखाना, रानीबाजार, आदि क्षेत्रों से गणेश भक्त शामिल हुए।











Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं