bahubhashi.blogspot.com
31 अगस्त 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पीएम मोदी मन की बात के 125 वें एपिसोड को बीकानेर भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना
प्रधानमंत्री ने मन की बात में प्रतिभा सेतु का जिक्र किया इससे मामूली अंतर से पिछड़े युवाओं को नई उम्मीद मिलेगी – श्याम पंचारिया
मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता के बीच संवाद का सीधा सेतु बनाया है – सुमन छाजेड़
बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में जिला भाजपा मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकम के 125 के एपिसोड को सुना इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर दुख जताया वहीं जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि अब मेरा देश बदल रहा है
देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में प्रतिभा सेतु का जिक्र किया इससे मामूली अंतर से पिछड़े युवाओं को नई उम्मीद मिलेगी यह पहल UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य उम्मीदवारों को मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करेगी इसके साथ प्रधानमंत्री ने कहा हमें स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए और गर्व से कहना चाहिए कि ये स्वदेशी है उन्होंने कहा कि एक मंत्र- वोकल फॉर लोकल, एक रास्ता-आत्मनिर्भर भारत और एक लक्ष्य-विकसित भारत है।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री और जनता के बीच संवाद का सीधा सेतु बनाया है इसके माध्यम से मोदी स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक नवाचार, लोकल फॉर वोकल जैसे मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद करते रहे हैं।
इस अवसर पर प्रभारी ओम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हांडला, मंत्री राजाराम ओझा, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सुशील आचार्य, अशोक मारू, सी आर चौधरी, सुभाष बाल्मीकि, पूनम विश्नोई, निशांत गौड, सहित जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं