सेल्फ डिफेंस की विभिन्न टेक्निक के बारे मे बताया
bahubhashi.blogspot.com
3 जून 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
सेल्फ डिफेंस की विभिन्न टेक्निक के बारे मे बताया
स्व. इंजी. श्री रामस्वरूप जी जाखड़ की स्मृति मे निशुल्क जन जागृति अभियान एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विशेष रूप से बलिकाओ/महिलाओ के लिए बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों मे किया जा रहा है।
इसी क्रम मे राजेश व्यास, निदेशक के सहयोग से पुरानी गिन्नाणी स्थित व्यास पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सेंसई विवेक अग्रवाल ने सेल्फ डिफेंस की विभिन्न टेक्निक के बारे मे बताया। उन्होंने बताया आत्मरक्षा कार्यक्रम एक ऐसा प्रशिक्षण है जो लड़कियों को अपनी रक्षा करने के लिए जरूरी कौशल सिखाता है। यह कार्यक्रम लड़कियों को अपने आसपास के माहौल के बारे में जागरूक बनाता है और उन्हें किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार करता है|
संयोजक विक्रम स्वरूप जाखड़ ने कार्यशाला मे साइबर क्राईम के बारे मे जागरूक किया। उन्होंने बताया इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व को समझाना और आत्म-सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है


जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...