*खबरों में बीकानेर*
बजट घोषणा 2024-25, मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी के रोगियों को मिलेगी रोडवेज में निःशुल्क यात्रा
जयपुर, 31 जुलाई। बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के निर्देशों पर बुधवार को रोडवेज ने मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी के रोगियों को रोडवेज की साधारण एवं दुर्तगामी बसों में निःशुल्क यात्रा के आदेश जारी किये है। मस्कुलर डिस्ट्रोफ़ी से ग्रसित रोगी को अपने साथ एक सहयोगी को भी निःशुल्क यात्रा कराने की सुविधा होगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया जा रहा है और जल्दी ही परिवहन विभाग द्वारा विभाग से संबंधित अन्य घोषणाओ को भी पूरा किया जाएगा।


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...