लहरिया उत्सव 17 को
बीकानेर
*खबरों में बीकानेर*
वैश्य समाज महिला विंग ने सावन महोत्सव के तहत दम्मानी हेरिटेज महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का वृहद अनुष्ठान संपन्न करवाया। महादेव के पूजन के साथ-साथ महिलाओं ने भजन और गीत प्रस्तुत किये। स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।
विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन जैन के सुझाव पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला विंग, बीकानेर की जिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यक्रम का सूत्रधार का दायित्व सौंपाा और 17 अगस्त को लहरिया उत्सव मनाने की घोषणा की । लहरिया उत्सव में मिस लहरिया और मिसेज़ लहरिया का चुनाव किया जाएगा ।
कार्यक्रम में विंग की प्रदेश मंत्री सरला लोहिया संरक्षक सुमन छाजेड़ जिलाअध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पदमश्री महात्मा कोषाध्यक्ष महात्मा समाज, विंग महामंत्री सरिता नाहटा जिला महामंत्री भाजपा, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्वाति छाजेड़, ज्योति विजयवर्गीय, हिना बाफना,गायत्री महात्मा विंग की मंत्री शर्मिला चोरडिया के साथ-साथ वैश्य समाज की अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...