एंटी करप्शन अभियान : विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ, अभिव्यक्ति में ये रहे विजेता
बीकानेर। सादुलगंज स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ विषय पर विचार व्यक्त किए। जिसमें कोमल चौहान, गौरव मीणा, रिया रजवानिया, सिमरन, साक्षी पंवार, सीमा नायक विजेता रहे, इन्हें संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को सच्चाई और ईमानदारी की सीख दी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों और स्टाफ ने भी अपनी बात रखी।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं