अमन कला केंद्र द्वारा गुरुवार को टाउन हॉल में हिंदुस्तानी सिनेमा के महान कलाकारों को याद करते हुए रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दीपचंद व मुकेश सिंघल थे।
अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा समाजसेवी अध्यक्ष सखा संगम व डॉ प्रवीण चतुर्वेदी अधीक्षक जिला चिकित्सालय ने की।
विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश रावत डॉ नवनीत सुथार डॉ हिमांशु दाधीच एम आर मुगल सैयद अख्तर अली यशपाल नागपाल डॉ भूपेंद्र तिवारी नेमचंद गहलोत समुद्र सिंह राठौड़ अशोक सोनी जसमतिया सुशील यादव थे।
संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार अहमद हारून कादरी एम रफीक कादरी ख्वाजा हसन कादरी कैलाश खरखोदिया सिराजुद्दीन खोखर रजनी नागपाल दीपिका प्रजापत रेखा चौधरी अनवर अजमेरी अशोक सोनी जसमतिया डॉ राकेश रावत डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ हिमांशु दाधीच समुद्र सिंह राठौड़ आदि कलाकारों ने पुराने फिल्मी गीत गीत प्रस्तुत किए
कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं