मतगणना : जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखे जा सकेंगे परिणाम


















मतगणना : जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, यहां देखे जा सकेंगे परिणाम 

3 दिसम्बर को मतगणना समस्त जिला मुख्यालयों में स्थापित 36 मतगणना केन्द्रों में होगी

जयपुर 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए 25  नवम्बर को हुए मतदान की 3 दिसम्बर को मतगणना समस्त जिला मुख्यालयों में स्थापित 36 मतगणना केन्द्रों में होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के राउन्ड-वाइज परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। 

सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https://ceorajasthan.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।

गुरुवार को मतगणना दलों में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा