एमजीएसयू : पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2023 दिनांक 08.02.2024 को होगी आयोजित
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा 24 विषयों में 515 सीटों पर प्रवेश हेतु पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2023 दिनांक 08.02.2024 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा समन्वयक डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु दिनांक 02.12.2023 से दिनांक 16.12.2023 की अवधि में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgsubikaner.ac.in एवं univindia.net के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 22.12.2023 (सांय 05.00 बजे ) तक विश्वविद्यालय में जमा करवाई जा सकती है।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने अतिरिक्त जानकारी देते हुये बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 31.01.2024 से विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। दो चरणों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के प्रथम चरण में 70 अंकों की रिसर्च मैथोडोलाॅजी एवं संबन्धित विषय पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा एवं द्वितीय चरण में 30 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए योग्यता हेतु अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक कमजोर वर्ग/एमबीसी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में न्यूनतम 45 प्रतिशत एवं अन्य सभी को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। प्रथम एवं द्वितीय चरणों के सम्मिलित प्राप्तांकों के आाधार पर वरीयता सूची का निर्धारण कर उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं