खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
महिला ने करवाया युवती का गैंगरेप ! देख कर खुश होने वीडियो भी बनवा लिया !!
पति के अफेयर का था शक, पत्नी ने गुंडे हायर
करके करवाया युवती का रेप और बनाया वीडियो
हैदराबाद। हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक पत्नी को शक था कि उसका एक अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है। उसने इसी शक में बड़ा घटना को अंजाम दिया। पत्नी ने कुछ लोगों को
रुपये देकर महिला का गैंगरेप करवाया और इस गैंगरेप का वीडियो भी बनवाया ताकि वह इसे देखकर खुश हो सके। मामला खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला समेत अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला साइबराबाद
थाने का है। यह घटना गुरुवार (26 मई) को पश्चिमी हैदराबाद के उपनगर कोंडापुर के श्रीरामनगर कॉलोनी में हुई।
पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी गायत्री ने उस महिला से बदला लेने की योजना बनाई और पांच लोगों को रुपये देकर गैंगरेप करवाया। साइबराबाद पुलिस के मुताबिक यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के दौरान गायत्री के पति श्रीकांत और पीडि़ता में दोस्ती हो गई। पीडि़ता
असर दंपति के घर आती-जाती रहती थी और अटूबर 2021 से फरवरी 2022 तक वहीं रही। हालांकि, मामला तब बिगड़ गया जब गायत्री को शक होने लगा कि उसके पति और पीडि़ता के बीच अफेयर चल रहा है। श्रीकांत की पत्नी से कई बार इसे लेकर कहासुनी हुई।
मामला बढऩे पर पीडि़ता ने श्रीकांत का घर छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि 26 मई को गायत्री ने उसे अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो किराए के पांच गुंडों ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप
किया। पुरुषों ने इस कृत्य को भी फिल्माया। उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...