खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 13 मार्च को ‘‘ठाकुर जी संग महारास एवं फूलों की होली’’
आज श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पयार्वरण समिति के सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 13.03.2022 वार रविवार को सांय 6.30 बजे से श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में ‘‘ठाकुर जी संग महारास एवं फूलों की होली’’ के आयोजन का निणर्य लिया गया।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि राजस्थान संगीत नाटक एकादमी, जोधपुर तथा नगर विकास न्यास, बीकानेर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कायर्क्रम में बृज लोक कला मंच समिति के निदेशक विष्णुदा शमार् की 25 सदस्यों की टीम द्वारा महारास, डाण्डिया रास, मयुर नृत्य, दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य तथा फूलो की होली आदि भव्य कायर्क्रमों को प्रस्तुत किया जायेगा।
समिति के श्रीरतन तम्बोली, अशोक सोनी, विनोद महात्मा, हरिप्रकाश सोनी, विजय बागड़ी, मन्नू सेवग, शैलेश आचायर्, मधुसुदन अग्रवाल, शशि दरगड, महेन्द्र सोनी, कालूराम राठी, शिवप्रकाश सोनी, हरिप्रकाश जोशी, कंवरलाल पंवार, अनिल सोनी को आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गई।
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...