खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
काव्यसंग्रह 'प्रिय-प्रवाल' का हुआ लोकार्पण
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
काव्यसंग्रह 'प्रिय-प्रवाल' का हुआ लोकार्पण
*
काव्यसंग्रह 'प्रिय-प्रवाल' का हुआ लोकार्पण
भीलवाड़ा,10 अक्टूबर। श्रेष्ठ शिक्षा पब्लिकेशन्स एवं नवमानव सृजनशील चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में भीलवाड़ा की ख्यात कवयित्री लाजवंती शर्मा द्वारा रचित प्रथम काव्यसंग्रह 'प्रिय-प्रवाल' का आज सुभाषनगर स्थित उनके निवास पर आयोजित भव्य समारोह में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुरा के कवि सत्येन्द्र मण्डेला ने की,मुख्य अतिथि थे साप्ताहिक 'श्रेष्ठ शिक्षा' के सम्पादक संपत शर्मा,विशिष्ट अतिथि थे डॉ एसके लोहानी खालिस व राधेश्याम शर्मा एवं सरस्वती वंदना अर्पिता दाधीच ने प्रस्तुत की।
रूपाली शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी आमंत्रित कविगण एवं अतिथियों का तिलक कर शॉल व ऊपरणा ओढाकर स्वागत-सत्कार किया गया और फिर 'प्रिय-प्रवाल' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात हुई काव्यगोष्ठी में सत्येंद्र मण्डेला ने गीत "कलमों की तीखी नोकों से बिंधते नहीं मोती,शब्दों की तुकबन्दियां कविता नहीं होती", राधेश्याम शर्मा ने मुक्तक "शाहपुरा प्रसिद्ध संत शहीदों की भूमि यह", डॉ एसके लोहानी खालिस ने गज़ल "दिल पे हुई है सदियों से दस्तक,सुनी ना हमने आवाजें अब तक", डॉ एमपी जोशी ने गीत "ऐसा दुर्लभ देश नहीं जैसा यह हिन्दुस्तान है", रंजनासिंह चाहर ने गीत "उसे ईश्वर या चाहे ब्रह्मा तू कह देना,उसीकी है दुनिया उसीके नाम कर देना", अर्पिता दाधीच ने कविता "हमारे देश की माटी सुनाती आज ये गाथा,दिया क्यों मान माता का झुकाता विश्व क्यों माथा", राजविंद्र कालरा ने भजन "मुझे मेरे मालिक यूँही प्यार प्यार करना,धोखा न दूंगी मेरा ऐतबार करना", साप्ताहिक 'श्रेष्ठ शिक्षा' के सम्पादक संपत शर्मा ने कविता "आपका दिव्य स्वभाव पूरा का पूरा प्रिय-प्रवाल में अवतरित हुआ है,धन्य हैं आप पर माँ सरस्वती का अनुग्रह हुआ है" और लाजवंती शर्मा ने गीत "होती सुबह इन्हीं से मेरी शाम इन्हीं से ढलती है,मेरे मन के द्वारे प्रीत सदा ही पलती है" प्रस्तूत कर समारोह को चिर स्मरणीय बना दिया।
इस अवसर पर दिनेश दीवाना,कविता सिंह,कविता लोहानी,श्रीमती व श्री महेश शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...