खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
राजस्थान से खबर : चार महीने तक आतिशबाजी बंद
पटाखे बेचने-जलाने पर आज से 31
जनवरी 2022 तक कड़ा प्रतिबंध
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
राजस्थान से खबर : चार महीने तक आतिशबाजी बंद
पटाखे बेचने-जलाने पर आज से 31
जनवरी 2022 तक कड़ा प्रतिबंध
जयपुर । राजस्थान
सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की
आशंका का हवाला देकर प्रदेश भर में
शुक्रवार से पटाखों की बिक्री और हर
तरह की आतिशबाजी चलाने पर रोक
लगा दी है। साफ है कि इस साल दशहरा
और दिवाली पर आतिशबाजी नहीं हो
पाएगी। गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी
कर दी है। यह रोक 1 अटूबर से लेकर
अगले साल 31 जनवरी तक के लिए है।
31 जनवरी तक पटाखों के अस्थायी
लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी
है। गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस
संबंध में आदेश दिए हैं। जिला स्तर पर
बड़ी संख्या में दिवाली पर अस्थायी
लाइसेंस जारी होते हैं। एडवाइजरी में
लिखा है कि एक्सपर्ट ने कोरोना की
तीसरी लहर की संभावना जताई है।
कोरोना संक्रमित लोगों को आतिशबाजी
के धुएं से सांस लेने में दिक्कत को देखते
हुए पिछले साल आतिशबाजी पर प्रतिबंध
लगाया था। आतिशबाजी के धुएं से वृद्ध,
बीमार व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और
कोविड रोगियों को बहुत तकलीफ होती
है। इसलिए इस साल भी आतिशबाजी पर
प्रतिबंध लगाना जरूरी है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...