खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पटवारी भर्ती का टाइम टेबल जारी : 23 और
24 अटूबर को दो पारी में होगा पेपर
👇
जहरीली चाय पीने और फैन (टोस्ट) खाने से दो बच्चों की मौत
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
पटवारी भर्ती का टाइम टेबल जारी : 23 और
24 अटूबर को दो पारी में होगा पेपर
जयपुर । राजस्थान
कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने पटवारी
सीधी भर्ती परीक्षा-2019 का टाइम
टेबल गुरुवार को जारी कर दिया। यह
परीक्षा आगामी 23 अटूबर और 24
अटूबर को दो-दो पालियों में होगी।
एक पाली में 3 घंटे का पेपर होगा। बोर्ड
के चेयरमेन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया
कि 23 अटूबर को पहली पाली की
परीक्षा सुबह 8.30 बजे से सुबह
11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की
परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30
बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसी
तरह, 24 अटूबर को भी इसी समय
पर दो पेपर होंगे। आपको बता दें कि गत
8 जुलाई को परीक्षा की तारीख घोषित
की गई थी।
5378 पदों के लिए होगी
पटवार सीधी भर्ती परीक्षा
चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा के
मुताबिक बोर्ड द्वारा परीक्षार्थी अपने ई
प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन
बोर्ड की वेबसाइट या फिर खुद के
एसएसओ आईडी से डाउनलोड कर
सकते हैं। अलग प्रवेश पत्र नहीं भेजा
जाएगा। परीक्षार्थियों से अपील की गई है
कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी
भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास
नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर
के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की
अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति
को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी
किसी भी तरह की जानकारी के लिए
बोर्ड की वेबसाइट देख सकते हैं।
आपको बता दें कि पहले पटवारी भर्ती
4421 पदों के लिए आयोजित होने
वाली थी, लेकिन सरकार ने पदों की
संख्या बढ़ाकर 5378 कर दी थी।
इसके लिए 15 जुलाई से 29 जुलाई
2021 तक आवेदन मांगे गए थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...