खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर में दही हांडी महोत्सव :
गूंजे कान्हा के जयकारे
बीकानेर ।
काजाणी माली मौहल्ले में
मंगलवार को दही-हांडी
महोत्सव आयोजित किया
गया। संयोजक रवि प्रकाश
बिस्सा ने बताया कि भगवान
श्रीकृष्ण की महाआरती के
साथ दही-हांडी महोत्सव की
विधिवत शुरूआत की। इस
दौरान पूरा मौहल्ला रंगीन रोशनी
के साथ सजाया गया। साथ ही
श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर
माखन-मिश्रा, दूध और
पंचामृत का भोग लगाया गया।
इस दौरान शोभा जोशी, सुरभि,
डिंपल, मोनिका, पूजा,
रूचिका, श्वेता ने रंगोली
सजाई। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने डांडिया खेला। मौहल्लेवासियों ने
करीब 15 फुट ऊपर दही-हांडी बांधी जिसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ
युवाओं ने फोड़ा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मौहल्ला
भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में सुनील गहलोत, राहुल पारीक, नवरतन
पारीक, आशीष गहलोत, देवांक, अर्जुन, गोविंद आदि में सहयोग किया।
📎
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...