*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
आधी रात आई धूलभरी आंधी, जन जीवन प्रभावित
बीकानेर। दिनभर तेज तपन, उमस भरी गर्मी का प्रकोप
बने रहने के बाद अर्ध रात्रि को करीब 38 किमी प्रतिघंटा रफ्तार
से आई धूलभरी आधी से नगर का सामान्य जनजीवन अस्त
व्यस्त हो गया। चारों तरफ रेत का ही साम्राज्य छा गया। बिजली
गुल हो गई। हालांकि आंधी के साथ चली ठण्डी हवा से कुछ
सुकून मिला। आंधी के साथ बादल भी छाए गये तथा बिजली
चमकने लगी। बिजली गुल होने से सोए हुए लोग जाग गए।
मौसम विभाग का कहना है कि गत दिन से बीकानेर अंचल
सहित पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। जिसके
असर से नौतपा के काल में धूलभरी आंधी चलने व हल्की
बौछारें गिरने का क्रम गत दिन से जारी है। ग्रामीण अंचलों में
भी दूसरे दिन आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की
सूचना है। विक्षोभ का असर 24 घंटे बना रह सकता है।
राज्य में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमान पर देखने को
मिला। बीकानेर, गंगानगर, चूरू, जयपुर सहित कई शहरों में
रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान में
1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। बावजूद
इसके लोगों को उमस व गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन राज्य में कई स्थानों पर अंधड़
चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि
आज एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में फिर से सक्रिय हो रहा है,
जिसका असर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और पूर्वी राजस्थान
में भरतपुर, जयपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में देखने
को मिलेगा। शर्मा ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से
बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर,
धौलपुर और भरतपुर जिलों में तेज गति से धूलभरी आंधी चल
सकती।इसके अलावा इन इलाकों में हल्के बादल छाने के साथ-
साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया
पश्चिमी विक्षोभ का ये प्रभाव 2-3 जून तक प्रदेश में बना रह
सकता है।जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा सहित सभी संभागों
में सोमवार को गर्मी के तेवर थोड़े तल्ख हैं। जयपुर में हल्की
गति से हवा भी चल रही है, लेकिन उमस होने से लोग परेशान
हैं। यही स्थिति बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर,
भरतपुर, कोटा और अन्य शहरों में बनी हुई है।
✍🏻
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...