🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
MGSU में प्रस्ताव पारित - एल्यूमनी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता प्रदान की जा सकेगी, एम.जी.एस.यू. एल्यूमनी सोसाइटी, बीकानेर का पंजीकरण आज हो गया
March 20, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️
एल्यूमनी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता प्रदान की जा सकेगी
एम.जी.एस.यू. एल्यूमनी सोसाइटी, बीकानेर का पंजीकरण आज हो गया
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा निर्मित एम.जी.एस.यू. एल्यूमनी सोसाइटी, बीकानेर का पंजीकरण आज हो गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल हाटीला एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के हित में कार्य करने के लिए सदैव अग्रणी रहने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय एल्युमनी सैल की काॅर्डिनेटर डाॅ. अम्बिका ढाका ने बताया कि सोसाइटी के उद्देश्य, संविधान, सदस्यता और रजिस्ट्रेशन संबंधित सभी कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक श्री संजय धवन और उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने एल्यूमनी की कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के सर्वांगिण विकास में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यकारिणी में शेषकरण भादू (कोषाध्यक्ष), नेहा राजपुरोहित (उपाध्यक्ष), आदित्य उपाध्याय (सचिव) एवं सोनम सारण (संयुक्त सचिव) के रूप में कार्य करेंगे। सोसाइटी के सदस्यों में श्री जसप्रीत सिंह, श्रवण जाखड़, देवांशी सिंह, श्वेता बारूपाल एवं प्रवीण सारस्वत शामिल हुए। कार्यकारिणी की बैठक में कौशन मनी को एल्यूमनी खाते में जमा करवाने का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया, जिससे एल्यूमनी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता प्रदान की जा सके।✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...