🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
छठे बीकानेर थिएटर फेस्टिवल का शुभारंभ आज से शाम 6 बजे से गंगाशहर स्थित टी. एम. ऑडीटोरियम मे होगा आगाज
March 20, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️ छठे बीकानेर थिएटर फेस्टिवल का शुभारंभ आज से
शाम 6 बजे से गंगाशहर स्थित टी. एम. ऑडीटोरियम मे होगा आगाज
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से स्थानीय जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, उत्तर पश्चिम रेलवे मण्डल बीकानेर, विरासत संवर्द्धन संस्थान और अनुराग कला केंद्र के सहयोग से आयोजित होने वाले छठे बीकानेर थिएटर फेस्टिवल का आगाज आज शाम छह बजे गंगाशहर स्थित टी. एम. ऑडीटोरियम मे होगा, चार दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल मे स्थानीय व देशभर से आए नाट्य दलों द्वारा लगभग पंद्रह प्रस्तुतियाँ दी जाएगी।
समारोह समिति के अध्यक्ष टी एम लालाणी ने बताया की समारोह के पहले दिन शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह के बाद से नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन शुरू होगा, पहली प्रस्तुति कोलकाता के युवा निर्देशक सुवोजित के निर्देशन मे माइम प्रस्तुति “नथिंग टू से” होगी जो कि विभाजन के 70वें वर्ष की व्याख्या में दो राष्ट्रों और दो धर्मो के बीच संबंध की कहानी पर आधारित है।
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा के निर्देशन मे नाटक “रिफन्ड” पहले दिन की दूसरी प्रस्तुति के रूप मे मंचित की जाएगी, नाटक रिफण्ड में - वासरकौफ़ नाम का एक पढ़ा लिखा बेरोजगार युवक जो 18 साल पहले प्राप्त की गयी अपनी स्कूली शिक्षा के कारण अपने आपको जीवन में कुछ भी करने में अक्षम व नकारा महसूस करता है I अपने दोस्त के किये गये व्यंग्यपूर्ण सलाह पर वह अपनी स्कूल जाकर प्रिंसिपल से इस कारण के साथ ट्युशन फ़ीस के रिफण्ड की मांग करता है कि उसे यहां कुछ भी नहीं पढाया – सिखाया गया है, तथा यहां दी गयी शिक्षा की वजह से ही वह नकारा व बेरोजगार है ! .... वह यह भी चाहता है कि उसकी दुबारा परीक्षा ले कर उसे दी गयी शिक्षा की योग्यता का परीक्षण भी किया जाए , प्रिंसिपल वासरकौफ़ के इस उलजुलूल सवाल से परेशान होकर अपने सहयोगी शिक्षकों से चर्चा करता है I जिस पर शातिर और गेर जिम्मेदार शिक्षक इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न समझ कर उसे किसी भी कीमत पर पास करने की शर्त पर क्रमशः परीक्षा लेतें हैं और अंततः उसे षड्यंत्र पूर्वक परीक्षा में उतीर्ण घोषित कर फ़ीस रिफंड करने से मना कर देतें हैं ।
फस्टिवल प्रबन्धन प्रभारी सुनील जोशी ने बताया की फेस्टिवल मे प्रतिदिन सुबह 7 बजे अभिनय की कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसके बाद सुबह के सत्र मे रंग-संवाद, परिचर्चा, रंग व कला प्रदर्शन और अलग अलग प्रेक्षागृहों मे 4 नाटक मंचित किए जाएंगे जिनमे प्रतिदिन क्रमश: दोपहर 2:30 बजे रेलवे प्रेक्षाग्रह , अपरान्ह 4:30 बजे टाउन हॉल, शाम 6 बजे रवींद्र रंगमंच तथा रात 8 बजे टी. एम. ऑडीटोरियम मे प्रस्तुतियाँ दी जाएगी । ✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...