🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
बीकानेर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों के पक्ष में किया प्रर्दशन
March 01, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ अन्नदाता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी महिला कांग्रेसः गौड़
जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों के पक्ष में किया प्रर्दशन
बीकानेर, 28 फरवरी। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 90 दिनों से भी ज्यादा समय से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में आज राजस्थान महिला कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज के नेतृत्व में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरना दिया। शहर जिला महिला कांग्रेस बीकानेर की जिलाअध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता इस प्रर्दशन में शामिल हुई। रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे आयोजित हुए धरने के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से तुरंत प्रभाव से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर मोदी सरकार शीघ्र ही तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो फिर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता केंद्र के मंत्रियों और उनके सांसदों का घेराव करेगी।
धरने को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की बीकानेर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश में उद्योगपतियों को पनपाने के लिए ये काला कानून लागू किया है, जिसे किसी भी सूरत में ये सहन नहीं किया जाएगा। गाजीपुर, सिंघु बॉर्डर और शाहजहांपुर बॉर्डर पर 90 दिनों से भी ज्यादा समय से किसान धरने पर बैठा है लेकिन केन्द्र सरकार किसानों की बात सुनने की बजाए हठधर्मिता अपनाए हुए है। केन्द्र सरकार एक तरफ तो कहती है कि 'सबका साथ सबका विकास, लेकिन सरकार इसके विपरीत चल रही है। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। देश में महिलाओं के साथ हिंसा, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले मामलें बढ़ रहे हैं। केन्द्र सरकार इन महिलाओं अत्याचारों के खिलाफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। देश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों की मांगों का निस्तारण करने की बजाए भाजपा और उससे जुड़े संगठन किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी बताकर अन्नदाता का अपमान कर रहे हैं, जिसे महिला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। धरने को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहना रियाज व सह प्रभारी ज्योति रोतैला, जोधपुर मेयर श्रीमती कुंती देवड़ा, अलवर जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, जयपुर हेरिटेज की अध्यक्ष श्रीमती रानी लुबना, जयपुर देहात की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कविता गुर्जर, ने भी संबोधित किया। पहले शाहजहांपुर बॉर्डर शनिवार देर रात से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। जोधपुर, पाली, गंगानगर, झुंझुनूं सहित प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों से महिला कार्यकर्ता देर रात ही पहुंच गई थी। महिला कांग्रेस कार्यकारिणी गठित होने के बाद ये पहला कार्यक्रम है।✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...