🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
रात को इस क्षेत्र में चला अभियान
March 01, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा अभियान का पहला चरण सम्पन्न, उरमूल सर्किल क्षेत्र में चला अभियान जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा-सबसे महत्वपूर्ण है स्वच्छता कर्मियों का कार्य
बीकानेर, 28 फरवरी। 'स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा' अभियान का पहला चरण रविवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान उरमूल सर्किल क्षेत्र में रात्रिकालीन सत्र के दौरान सफाई की गई तथा दुकानदारों एवं आमजन को सड़क पर कूड़ा-कचरा नहीं फैंकने की समझाइश की गई। जिला कलक्टर ने स्वच्छता कर्मियों के कार्यों को सराहा और यह अभियान उनके काम को सम्बल देने तथा आमजन को इसकी महत्ता से अवगत करवाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ है। सभी लोगों ने पूरे अभियान के दौरान अच्छा कार्य किया। इससे अभियान को आशातीत सफलता मिल सकी है। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों के 'विक्ट्री साईन' के साथ फोटो खिंचवाया। जिला कलक्टर ने बताया कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान् में यह अभियान शुरू किया गया है। इसके पहले चरण में 10 फरवरी से अब तक आठ स्थानों पर स्वच्छता का विशेष कैम्पेन चलाया गया। इसमें नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के कार्मिक समस्त संसाधनों के साथ मौजूद रहे। कैम्पेन के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारे स्वच्छता कर्मी दिन-रात मेहनत करते हैं। इस व्यवस्था को बनाए रखने में आमजन आगे आए, तो शहर की सूरत बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण का प्रभावी असर देखने को मिला। अभियान से कई संस्थाएं जुड़ी और श्रमदान करते हुए अभियान में भागीदारी निभाई। यह अभियान सतत रूप से चलाया जाएगा। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि पहली बार स्वच्छता के लिए सघन अभियान चलाया गया, जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने भागीदारी निभाई। इससे आमजन के बीच अच्छा संदेश पहुंचा और अनेक लोग पहल कर इससे जुड़े। उन्होंने कहा कि अभियान के दूसरे चरण की रूपरेखा शीघ्र ही तैयार की जाएगी। इस दौरान नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, स्वच्छता प्रभारी बुलाकी दास व्यास, अमित तेजी, शिवशंकर, किशन गोपाल पुरोहित, अभिषेक बारासा मौजूद रहे। ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...