*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान
4 दिसंबर को 4 राज्यों में मचा सकता है तबाही
■
नई दिल्ली । देश में जहां इस साल
लोग कोरोना महामारी से त्रस्त हैं वहीं चक्रवाती तूफानों
का सिलसिला भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले
चक्रवाती तूफान निवार ने दक्षिणी राज्यों में कहर
बरपाया था। और अभी इसके गुजरे हुए एक सप्ताह भी
नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती
तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। भारत मौसम
विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी
प्रभाग ने मंगलवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में
उच्च दबाव के मंगलवार देर रात चक्रवाती तूफान के
रूप में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने
बताया कि इसके चक्रवाती तूफान के रूप में दो
दिसंबर की शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट
श्रीलंका तट से गुजरने का पूर्वानुमान है और इस दौरान
75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से हवा
चलेगी। चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि इसके
बाद इसके पश्चिम की ओर बढऩे और तीन दिसंबर की
सुबह मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन इलाके
में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह संभवत:
पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर
की सुबह कन्याकुमारी और पबन के बीच दक्षिण
तमिलनाडु के तट से गुजरेगा। मौसम विभाग ने
मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक दिसंबर
तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एवं तीन
दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के पूर्वी तट
के पास न जाएं। इसके अलावा मौसम विभाग ने दो
से चार दिसंबर तक कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी,
दक्षिण तमिलनाडु, केरल और श्रीलंका के पश्चिमी तट
पर भी खतरे की चेतावनी दी है।
हिस
युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...