*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस
बीकानेर। हर माह की 9 तारीख भावी माताओं के लिए मातृतोत्सव की तरह होने लगी है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल रहा सभी सरकारी अस्पतालों पर। चिकित्सा विभाग द्वारा फिजिकल डिस्टेसिंग के साथ पीएमएसएमए विशेष एएनसी शिविर आयोजित किए गए। गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल सहित जिले भर के 89 अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कुल 1,980 गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई। जिला अस्पताल में डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास के नेतृत्व में 21 गर्भवतियों की एएनसी की गई 6 की एचआईवी जांच हुई। शहरी यूपीएचसी में 296, खण्ड बीकानेर में 281, श्रीडूंगरगढ़ में 265, नोखा में 454, कोलायत में 323, लूणकरणसर में 225 व खाजूवाला में 109 गर्भवतियों की जांचे हुई। डीपीएम सुशील कुमार ने बताया कि मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने विशेषकर एनीमिया की जांच कर एनेमिक महिलाओं को आवश्यकतानुसार आयरन की गोलियां, आयरन सुक्रोज इंजेक्शन डोज व ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...