*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
कोरोना काल में फूफेरी बहन पर बुरी नजर रखने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर, । नहाते हुए युवती का वीडियो बनाया, शादी नहीं करने पर वायरल करने की धमकी दी, अपनी नजदीकी रिश्तेदार युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर, युवती पर शादी के लिये दबाव डालने व शादी नहीं करने पर वीडियो को वायरल कर युवती को बदनाम करने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस सिरफिरे रिश्तेदार चूरू जिले के राजगढ क्षेत्र के निवासी 24 वर्षीय समीर पंवार पुत्र शौकत पंवार के खिलाफ बीकानेर निवासी युवती ने मामला दर्ज करा दिया है। इस 23 वर्षीय युवती ने रविवार शाम को पुलिस को बताया कि आरोपी युवक रिश्ते में उसके मामा का बेटा है।
आरोपी इस वर्ष 10 मार्च को बीकानेर आया था बाद में लॉक डाउन के चलते 31 मई तक उसके घर पर ही रुका रहा। परिवादिया के अनुसार आरोपी भाई ने कई बार उसके साथ अश्लील हरकते की मगर उसने उन्हें नजर अंदाज कर दिया। बाद में आरोपी ने चोरी छिपे उसका नहाते हुए वीडियो बनाया और वापस अपने शहर राजगढ जाकर वहां से फोन कर शादी करने का दबाव डाला और वीडियो की जानकारी देते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।
परिवादिया के अनुसार उसकी सगाई हो चुकी है। आरोपी सगाई तुडवाने के लिये यह सब प्रपंच कर रहा है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व 354ग, 392 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सब इन्सपेक्टर श्रीमती पिंगी गंगवाल को सौंपी गई है।
✍️
📒 CP MEDIA
(samacharseva.in)
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...