*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
पुष्करणा दिवस एवं अलंकरण समारोह जूम पर मनाएंगे
कोरोना काल में वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है पुष्करणा दिवस
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पुष्करणा दिवस एवम अलंकरण समारोह जूम पर मनाएंगे
कोरोना काल में वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है पुष्करणा दिवस
बीकानेर । जय माँ उष्ट्रवाहिनी। आज माँ उष्ट्र वाहिनी के प्राकट्य दिवस (पुष्करणा दिवस) की आपको और आपके पूरे परिवार को अनेक अनेक शुभकामनाएं।
प्रतिवर्ष इस अवसर पर होने वाले बड़े आयोजन इसबार कोरोना के कारण पांडालों और सभाभवनों में समारोहपूर्वक नहीं हो पाएंगे मगर हम आनलाइन अनेकानेक आयोजन कर इस बार पुष्करणा दिवस को विश्वस्तर पर मना रहे हैं। साथ ही अपने घरों पर माँ का आशीर्वाद अवश्य लेंगे।
माँ उष्ट्र वाहिनी की कृपा और आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। सुबह से ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से दुनियाभर में समाज के लोग एक दूसरे को पुष्करणा दिवस की बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं जबकि फेसबुक जूम आदि पर इस दिवस को समारोह पूर्वक भी मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद( केन्द्रीय कार्यालय) ने समाज और आम अवाम को निमन्त्रण देकर पुष्करणा दिवस एवम अलंकरण समारोह आनलाइन आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रकाश छंगाणी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेन्द्र पुरोहित महामंत्री, डॉ एस एन हर्ष महामंत्री
ने कहा है कि श्रावण शुक्ल त्रयोदशी को माँ उष्ट्रवाहिनी के प्राकट्य दिवस पर 1 अगस्त, 2020 को गत वर्ष की परम्परा में पुष्करणा दिवस के साथ " पुष्करणा रत्न " अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से यह समारोह ऑन लाइन zoom प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस समारोह में सभी की उपस्तिथि के लिए आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समय..... साँय 7बजे और स्थान zoom ऑन लाइन प्लेटफॉर्म तय है।
इस बाबत हुई मीटिंग की जानकारी सदस्यों को अलग से प्रेषित की गई है।
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...