✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
टिड्डी दल का समूल खात्मा करने कीटनाशकों से भरे हेलीकॉप्टर ने दिल्ली से बाड़मेर के लिए भरी उड़ान : केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
ग्रेटर नोएडा हेलीपैड से कृषि मंत्री तोमर और कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर को किया रवाना, बाड़मेर के उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन से रेगिस्तानी इलाकों में करेगा छिड़काव
नई दिल्ली/जयपुर
पाकिस्तान के रास्ते देश की सीमा में प्रवेश करने वाले टिड्डी दलों का खात्मा करने के लिए मंगलवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और पुरुषोत्तम रूपाला ने दिल्ली के ग्रेटर नोएडा हेलीपैड से कीटनाशकों से भरे हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टिड्डी सहित किसी भी तरह के कीट से फसलों एवं वनस्पतियों को बचाने के लिए भारत में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर द्वारा टिड्डी नियंत्रण का यह अनोखा और प्रभावी कदम उठाया गया है।
टिड्डी नियंत्रण को लेकर हेलीकॉप्टर से कीटनाशक छिड़काव की तैयारियों के बारे में बताते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सिंगल पायलट द्वारा संचालित यह बेल 206-बी-3 हेलीकॉप्टर एक बार में 250 लीटर कीटनाशक दवा लेकर उड़ान भरेगा और करीब 25 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में छिड़काव करके टिड्डियों का समूल खात्मा करेगा। यह हेलीकॉप्टर बाड़मेर के उत्तरलाई स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेगा। जहां से प्रोटोकॉल के अनुसार, इसका इस्तेमाल राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और नागौर के रेगिस्तानी इलाकों में टिड्डी नियंत्रण अभियान में किया जाएगा।
कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि 28 जून तक टिड्डी नियंत्रण अभियान देश के नौ राज्यों के 101 जिलों के 2,33,487 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया। इनमें राजस्थान के 31 जिले, पंजाब का एक जिला, गुजरात के पांच जिले, मध्यप्रदेश के 40 जिले, महाराष्ट्र के चार जिले, उत्तर प्रदेश के 13 जिले, छत्तीसगढ़ का एक जिला, बिहार के चार जिले और हरियाणा के दो जिले शामिल हैं। श्री कैलाश चौधरी ने कहा कि टिड्डी नियंत्रण अभियान में हवाई छिड़काव के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है, जबकि ड्रोन के जरिए छिड़काव पहले से ही किया जा रहा है।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...