twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर। नन्हीं गायिका प्रेरणा खुशी से चहुंओर निहारती और अधिक प्रफुल्लित हो रही थी, उसे अपने ही गुर्जरगौड़ समाज के गणमान्य जवाहर पार्क में बधाइयां दे रहे थे। वक्ता बता रहे थे -
बीकानेर की बेटी
प्रेरणा पंचारिया जिसने मात्र 9 साल की
उम्र में सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर
अपने संगीत से धूम मचा रखी है। प्रेरणा ने लगभग
2 महीने पहले एक गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया जिसको
125000 व्यू मिले। इस कारण यू-
ट्यूब द्वारा शनिवार को प्रेरणा को सम्मान मिला। इस
सम्मान को समाज बंधुओं के साथ साझा
किया और सभी समाज बंधुओं ने सवा लक्खी गायिका बच्ची प्रेरणा
को प्रगति पथ पर बने रहने का आशीर्वाद
दिया। इस उपलक्ष्य में जवाहर पार्क बीकानेर
में सभी गुर्जरगौड़ समाज बन्धु शामिल हुवे
और यू-ट्यूब द्वारा प्राप्त सम्मान की प्रशंसा
की जिसमें हरि गोपाल उपाध्याय, भँवर
सांखी, जेना महाराज, विप्र फाउंडेशन युवा
मंच जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, तनुज
सारस्वत, ओमप्रकाश जोशी, भवानी
जाजड़ा, सम्पत, गिरधारी पंचारिया,
मानाराम पंचारिया, जुगल जोशी, बिरजु
उपाध्याय, मुरली उपाध्याय, प्रभुदास आदि
मौजूद रहे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...