खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पक्षियों का बसेरा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️
पक्षियों का बसेरा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में
पक्षियों का बसेरा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में
-✍️ मोहन थानवी
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पक्षियों का बसेरा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में
बीकानेर। भुजिया - पापड़ - रसगुल्लों के स्वाद को दुनियाभर में पहुंचाने वाले बीकानेर में अब पक्षियों के रैन-बसेरे के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रही है। नागनेचेजी मंदिर के पीछे बनी इस 9 मंजिला बर्ड बिल्डिंग में रहने से पहले पक्षियों ने पूजा-पाठ भी होते देखा। सहायक प्रांतपाल प्रदीप लाट की देखरेख मे निर्मित बर्ड हाउस का पूजन नागणेचीजी मंदिर परिसर समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह व क्लब सचिव रोटेरियन राजेश बावेजा ने करवाया ।
इस बर्ड बिल्डिंग को देखने के लिए आने वाले सेवा धर्मी दाना-पानी से पक्षियों की सेवा भी कर सकेंगे। दरअसल क्लब एक पाळसिया आपकी मुण्डेर पर सेवा प्रकल्प के तहत हजारों पाळसिये वितरित करता है। इसी कड़ी को और ऊंचाइयां देते हुए परिंदो को स्थायी संरक्षण, आवास, दानी पानी की व्यवस्था की गई । क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनन्द आचार्य, क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार करणी ट्रैडिंग कम्पनी की सहायता से इस बर्ड हाउस का निर्माण किया गया है। बर्ड हाउस के पूजन के समय क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष, संयोजक कैलाश कुमावत, डाॅ अम्बुज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण सुथार, अरविन्द व्यास, डाॅ हिमांशु गुप्ता, सुधीर भार्गव, डाॅ वीनस गर्ग, राहुल माहेश्वरी मौजूद थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️
पक्षियों का बसेरा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...