खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
युगपक्ष - जनपीड़ा बनाम व्यवस्था : कलेक्ट्रेट में झिलमिलाते आशा के दीप
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
युगपक्ष - जनपीड़ा बनाम व्यवस्था : कलेक्ट्रेट में झिलमिलाते आशा के दीप
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️
युगपक्ष - जनपीड़ा बनाम व्यवस्था : कलेक्ट्रेट में झिलमिलाते आशा के दीप
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
युगपक्ष - जनपीड़ा बनाम व्यवस्था : कलेक्ट्रेट में झिलमिलाते आशा के दीप
पब्लिक पार्क, जूनागढ़ के सामने और तुलसी सर्किल ऐसे क्षेत्र हैं जहां जनता के साथ साथ प्रशासनिक अमला 24X7 ( हर समय ) आवागमन करता है। रात से सुबह होने तक इक्का दुक्का ही सही, लोग और वाहन निकलते ही हैं। और रोजाना सुबह शाम जनता का आवागमन भ्रमण के लिए तो प्रमुख रूप से होता है। बच्चों के लिए पार्क और यूथ के लिए मसाला चौक ऐसी जगहें हैं जहां उन्हें बीकानेर में रहते हुए शहरी क्षेत्र के नजदीक अन्यान्य दर्शनीय एवं भ्रमण स्थलों की कमी खलती नहीं । विडंबना देखिए, इन जगहों पर भी वांछित स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का अभाव अपना प्रभाव जमाए हुए है। इतना ही नहीं, यातायात के लिए प्रशासन ने ही कलेक्ट्रेट के ठीक सामने गोल पार्क व चंद कदम आगे फव्वारा सर्किल को "तिराहा" बना दिया है। इससे भी बड़ी विडंबना देखिए, तुलसी सर्किल से शहीद स्तंभ व सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क के तीसरे द्वार को बंद हुए दशकों बीत गए, उस द्वार का नामोनिशां तक न रहा, उस द्वार के ठीक बाजू में गौशाला संचालित होने लगी, द्वार से पार्क की तरफ एक प्रतिमा स्थल चिन्हित हो गया, इसी द्वार से सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क चिड़िया घर की भेंट चढ़ गई और फिर चिड़िया घर भी न जाने कब मानो फुर्र हो गया। और प्रशासन ये होगा, ऐसा होगा की खबरों से हम बीकानेरियों को बहलाता रहा। और भी कष्टदायी विडंबना देखिए, पार्क का महत्वपूर्ण भाग लिलिपोंड, जहां अधिकांशतः हमारा भविष्य अर्थात बच्चे भ्रमण के लिए सुबह शाम पहुंचते हैं उस लीलीपॉन्ड के आसपास का क्षेत्र साफ-सफाई के अभाव में ना तो दर्शनीय बन पाता है और न ही स्वास्थ्य के लिए हितकर। हां, अब प्रशासन ने और विशेष रूप से जिला कलेक्टर ने बीकानेर के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की और अपना ध्यानाकर्षण किया है तो आशा बंधी है कि कम से कम जूनागढ़ के सामने सूरसागर, गवर्नमेंट प्रेस रोड, सर्किट हाउस से तुलसी सर्किल तक और तुलसी सर्किल से जूनागढ़ के सामने तक का पूरा क्षेत्र नयनाभिराम बनेगा। कम से कम इतनी आशा तो हमें रखनी ही चाहिए कि यह क्षेत्र जैसा होना चाहिए वैसा तो बनाया ही जाएगा । कलेक्ट्रेट में झिलमिलाते ये आशा के दीप पूरे शहर को प्रकाशवान करें। शुभम्।
- मोहन थानवी
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...