खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
ए जिन्दगी छोड़ तम्बाकू का शौक, बात मानले... , विश्व तम्बाकू दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता-प्रदर्शनी
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 31 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को जस्सूसर गेट के अंदर रावत पार्क में सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, बीकानेर के सहयोग से चल रहे निःशुल्क ड्राईंग पेंटिंग प्रशिक्षण शिविर में रैली निकाली गई, बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई और तम्बाकू से होने वाली शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक हानि के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। कला शिक्षक पेंटर भूरमल सोनी के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 67 बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी को आईसक्रीम उपहार स्वरूप दी गई।
मुख्य अतिथि यशपाल गहलोत ने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, गुटका व जर्दा सहित विभिन्न तम्बाकू के उत्पाद से बीमारियां होती है। बीकानेर में सर्वाधिक जर्दा व गुटके का प्रचलन आने वाले कल के लिए अच्छा नहीं है। जर्दा व गुटका से कैंसर होता है तथा पाचन शक्ति भी बिगड़ती है। बीकानेर के कैंसर अस्पताल में ईलाज के आने वाले लोगों में तम्बाकू, सिगरेट व गुटका, जर्दा के आदि मुंह कैंसर रोगियों की संख्या भी बहुतायत में रहती है। सरकार अपने स्तर पर धुम्रपान, तम्बाकू के सेवन के लिए अनेक कार्य कर रहीं है, लेकिन आम लोगों, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठनों, विद्यार्थियों में जागरूकता से ही तम्बाकू के सेवन को रोका जा सकता है। इस अवसर पर बच्चों व पार्क में भ्रमण करने आने वाली महिलाओं ने तम्बाकू का सेवन नहीं करने और तम्बाकू से होने वाली परेशानियों के लिए आम लोगों में जागृति के प्रयास का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शिविर संयोजक भूरमल सोनी, माल्हा भारोतोलक संघ के महावीर सोनी, मुकेश तिवारी विचार व्यक्त किए। नवनिधि सोनी ने तम्बाकू सेवन के खिलाफ कुमार रवि हिन्द की कविता ’’ आदत नहीं है अच्छी, तू पहचान लें, जानलेवा है धूम्रपान ये बात जानले, केसर नहीं कैंसर का दम है, दाने-दाने में, ऐ मेरे दोस्त, छोड़ ये शौक, बात मानले’’ सुनाकर सराहना की।
पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तम्बाकू से होने वाले खतरों से चित्रों, व संदेशों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उनके संदेश’’ जिन्दगी जिओ भरपूर, तम्बाकू से सदा रहो दूर, ’’ जिन्दगी को हां, तम्बाकू को ना’’ आदि को प्रदर्शित किया गया। निःशुल्क चित्रकला शिविर 5 जून तक शाम पांच बजे से चलेगा।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...