कोटपा एक्ट 2003 उल्लंघनकर्ताओं पर काटे चालान स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇
कोटपा एक्ट 2003 उल्लंघनकर्ताओं पर काटे चालान
स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशामुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत के साथ-साथ कोटपा एक्ट 2003 उल्लंघनकर्ताओं पर चालान काटने की कार्यवाही की गई। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा के नेतृत्व में विभाग के दल ने लेडी एल्गिन स्कूल, सादुल स्कूल, फोर्ट स्कूल व सीएमएचओ कार्यालय के 100 गज के दायरे में अवैध रूप से तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर चालान काटे। दल में तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के महेंद्र जायसवाल व जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य शामिल रहे। दल द्वारा 6 दुकानों पर 50 रूपए से लेकर 200 रूपए तक के चालान काटे गए तथा शेष को समझाईश की गई। विक्रेताओं को कोटपा एक्ट की धारा, 4, 5 6 व 7 की जानकारी भी दी गई। जयसवाल ने बताया कि माह की अंतिम तारीख पर गुरूवार को पूरे जिले में सघन चालानिंग की जाएगी।


👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा