औरों से हटकर सबसे मिलकर
यादों की बारात में सुमन कल्याणपुर को दी श्रद्धांजलि
सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा गुरुवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म अभिनेता राज कपूर शशि कपूर शम्मी कपूर पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर की स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम यादों की बारात आयोजित किया गयाा। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सी एस मोदी थे । अध्यक्षता महबूब रंगरेज कांग्रेस नेता ने की । विशिष्ट अतिथि मोहन थानवी वरिष्ठ पत्रकार, सुशील सुथार मो सुहेल पडिहार प्रशासनिक अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम थे। कार्यक्रम में एम रफीक कादरी सिराजुद्दीन खोखर राजेश अरोड़ा जावेद मिर्जा विवेकानंद आर्य मंजू सुथार प्रदीप खत्री मनफूल पवार इम्तियाज अहमद अशोक सोनी एम आर कुकरेजा डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी डॉ नरेश पोपली धर्मा राम हरि किशन मेहरड़ा लक्ष्मी नारायण भाटी ने गीत पेश कर श्रद्धांजलि दी। संचालन एम रफ़ीक क़ादरी ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...