✍️
*अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित*
*15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं आवेदन*
बीकानेर, 31 जनवरी। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ईच्छुक पात्र व्यक्ति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर वांच्छित दस्तावेजों सहित पूर्ण आवेदन पत्र भरकर 15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं अथवा कार्य दिवस में संबन्धित कार्यालय में सर्पक कर सकते हैं।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं