✍️
विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 31 जनवरी। विशेष योग्यजन छात्रवृति योजना के तहत विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) छात्रों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 1 से 4 तक के 40 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रतिमाह 500 रुपए एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को प्रतिमाह 600 रु से लाभांवित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय शिक्षण संस्थानों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशेष योग्यजन विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपए प्रमाण पत्र, आवेदक के बैंक खाता पास बुक की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदक ऑफलाईन आवेदन पत्र पूर्ण भर कर रानी बाजार, चोपड़ा कटला स्थित सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं