खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान जारी, आज भी कुल 305 मामलों से रु. 1,68,680 वसूले
उ.प. रेलवे बीकानेर
बीकानेर मंडल पर स्पेशल सघन टिकट चैकिंग अभियान
बीकानेर मंडल पर दिनांक 04.02.2022 को श्री ए.के.रैना, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने मंडल के टिकट निरीक्षकों के 13 स्टाफ के साथ सूरतगढ को बेस रखते हुए बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों में तथा बीकानेर- सूरतगढ, सूरतगढ-हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए बेटिकट यात्रियों ,बिना मास्क, गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वालों को स्टेशन परिसर में रोकने हेतु चलाए गए अभियानों में बिना टिकट यात्रा के कुल 297 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित रु. 167680/- वसूले गए एवं गंदगी फैलाने के 08 मामलों से रु. 1000/- सहित कुल 305 मामलों से रु. 168680/- वसूले गए । बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
C P MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...