खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर
*
✍🏻
बीकानेर में बिजनेसमैन और रेलवे आफिसर्स ने मिल-बैठ किया माल यातयात को बढावा देने पर विमर्श
उत्तर पश्चिम
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में आज दिनांक 30.11.2021 को बिजनेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) मीटिंग का आयोजन किया गया
आज दिनांक 30.11.2021 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर श्री अनिल रैना ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,बीकानेर द्वारा बिजनेस डवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) मीटिंग का आयोजन किया गया ।इसमें फूड ग्रेन जीवन राम पवन कुमार फर्म से श्री रमेश गर्ग, फूड ग्रेन डीपी ट्रेडर्स फर्म से श्री सुरेश कुमार व एफसीआई से राजेंद्र फागना, अरावली मिनरल्स फेग मील(जिप्सम) से श्री बी.एल.नायडू सहित कुल चार व्या्पारियों ने भाग लिया । माल यातयात को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मीटिंग में उपस्थित व्यापारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए सुझाव पेश किए । इस अवसर पर मीटिंग में उन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महोदय द्वारा इन सुझावों पर सकारात्मक समाधान करने का पूर्ण विश्वास दिलाया । इस अवसर पर श्री अनिल रैना, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित ,श्री विनय बंसल, वरि.मंडल वित्त प्रबंधक, श्री सुरेश चंद जे, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता(पॉवर),श्री जितेन्द्र शर्मा ,सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रथम एवं मार्केटिंग सेल से संबंधित रेलकर्मी उपस्थित रहे ।
C P MEDIA


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं