खबरों में बीकानेर
✍🏻
*
**
✍🏻
हैदराबाद विजय दिवस : श्रावणी उपाकर्म, संस्कृत दिवस, रक्षाबंधन पर्व मनाया
आज श्रावणी उपाकर्म, संस्कृत दिवस,
रक्षाबंधन व हैदराबाद विजय दिवस गंगाशहर रोड़ स्थित sbi बैंक के पीछे नगरआर्यसमाज शाखा के प्रांगण में मनाया गया।
कार्यक्रम् का प्रारम्भ श्री धर्मवीर जी के पौरोहित्य एवम श्री गोवर्धन जी व गायत्री जी के यजमानत्व में यज्ञ से हुवा जिसमे वेदमन्त्रों से श्रदालुवों ने आहुतियां दी तथा वेदमंत्र से यज्ञोपवीत धारण किये।
वरिष्ठ सद्स्य व साहित्यकार श्री नरसिंह जी, श्री राकेश जी व्यास, धर्मवीर जी, श्रीमती सुनीता जी ने पर्वो की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है का आह्वान किया ।
प्रधान श्री महेश आर्य ने कहा कि ये पर्व प्रेरणा के स्त्रोत हे। हैदराबाद आंदोलन विजय के संदर्भ में कहा कि वह संघठित आर्यसमाज व पराक्रम की ऐतिहासिक जीत थी और क्रूर निजाम को आज ही के दिन घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा । बाद में आंदोलनकारियों को स्वतन्त्रता सेनानियो का दर्जा देकर सममानित किया गया।
श्रीमती रूपाजी, उषाजी, गायत्रीजी, सुनीता जी,पुष्पाजी आदि ने पर्व संबधित भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम का सञ्चालन मंत्री भगवती प्रसाद ने किया। शांतिपाठ पश्चात वैदिक उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुवा ।
📎
C P MEDIA
✍🏻










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...