खबरों में बीकानेर
✍🏻
*
**
✍🏻
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जालंधर कैंट - चिहेरू स्टेशनों के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उपरोक्त रेलखंड में किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलगाड़ियां रद्द/आंशिक रद्द रहेंगी :—
1. गाड़ी संख्या 02422, जम्मू तवी - अजमेर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 22.08.21 को जम्मू तवी से प्रस्थान करनी है, रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 02421, अजमेर - जम्मू तवी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 23.08.21 को अजमेर से प्रस्थान करनी है, रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 04645, जैसलमेर - जम्मू तवी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 23.08.21 को जैसलमेर से प्रस्थान करनी है, रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द*
1. गाड़ी संख्या 04662, जम्मू तवी - बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.21 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, अर्थात जम्मू तवी - दिल्ली के मध्य रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 09614, अमृतसर - अजमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.21 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी, अर्थात अमृतसर - लुधियाना के मध्य रद्द रहेगी।
📎
C P MEDIA
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...