*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना इन बीकानेर : इस अस्पताल में जांच, हर दूसरा मरीज पॉजिटिव
और यह रमणीय स्थल बना नया हॉटस्पॉट
बीकानेर। बीकानेर में कोविड-19 ने
हर रोज अपने रिकॉर्ड तोडऩे का
सिलसिला फिर शुरू कर दिया है।
शुक्रवार सुबह 511 नए केस आने के
बाद शाम को करीब 369 नए
पॉजिटिव केस सामने आए। ऐसे में
बीकानेर में एक ही दिन में 880
पॉजिटिव आने का नया कीर्तिमान बन
गया है। चिंता की बात है कि शहरी
क्षेत्र में कोरोना ने जबर्दस्त प्रकोप
दिखाना शुरू कर दिया है। परकोटे में
स्थित सेटेलाइट अस्पताल में अब हर
दूसरा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। यहां
गुरुवार को 382 सैपल लिए गए थे,
जिसमें 180 पॉजिटिव आए है। इसी
तरह परकोटे में स्थित भुजिया बाजार
डिस्पेंसरी में 32 पॉजिटिव केस आए
हैं। पहले जहां हर तीसरा टेस्ट
पॉजिटिव आ रहा था। अब यह
आंकड़ा कम हो गया है। ष्टरू॥ह्र डॉ.
सुकुमार कश्यप ने बताया कि बीकानेर
के विभिन्न कले-
शन सेंटर से लिए
गए सैंपल की सरदार पटेल मेडिकल
कॉलेज में जांच हो रही है। इसमें 511
सैंपल सुबह पॉजिटिव आए, जबकि
शाम को यह संया 369 तक पहुंच
गई। दिनभर में 880 नए पॉजिटिव
आए। आज दिनभर में जिन सेंटर्स से
चिंताजनक पॉजिटिव केस सामने
आए हैं, उनमें कोविड आउटडोर के
अलावा बीकानेर सेटेलाइट अस्पताल
के साथ श्रीकोलायत भी है। यहां शाम
की रिपोर्ट में 28 नए पॉजिटिव आए
हैं।
गजनेर नया हॉटस्पॉट
गंगाशहर, जयनारायण व्यास कॉलोनी,
नोखा और श्रीडूंगरगढ़ के बाद
बीकानेर में गजनेर नया हॉटस्पॉट बन
गया है। गजनेर में पॉजिटिव आए सभी
युवा थे, तो आज भी यहां 31
पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें
भी युवाओं की तादाद ज्यादा है। इसके
अलावा शहरी क्षेत्र में गंगाशहर में
अभी भी कोरोना रोगियों की संया
बढ़ते क्रम में है। यहां शुक्रवार को 76
पॉजिटिव केस आए हैं।
✍🏻
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...