🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
संत श्री खेतेश्वर जी मंदिर का अठारहवाँ प्रतिष्ठा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संम्पन्न हुवा
March 20, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️
बीकानेर। संत श्री खेतेश्वर जी मंदिर का अठारहवाँ प्रतिष्ठा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संम्पन्न हुवा। खेतेश्वर नगर में आयोजित हुवे दो दिवसीय कार्यक्रम में भव्य जागरण में भक्ति भाव के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।संत श्री श्री 1008 खेताराम जी राजपुरोहित प्रन्यास द्वारा आयोजित इस आयोजन के श्री तुलसाराम जी महाराज के हुवे आयोजन में अल सुबह से दूर दराज के के क्षेत्र से उनके अनुयायी अपने परिवार और इष्ट मित्रो के साथ दर्शन लाभ लेने मंदिर पहुचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।संत जी जयकारो गुंजायमान गगन भेदी उद्घोष से वहा का माहौल बड़ा ही आस्था के प्रतीक परमार्थ को गतिशील बनाने का एक अच्छा उदाहरण की तरह लगा। महाराज तुलसाराम जी ने भी इस मौके पर आए अपने अनुयायियों को धर्म के साथ परमार्थ के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने की बात कही। प्रन्यास की तीन वर्ष कार्यकारणी पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष पद की सर्वसहमति से श्री श्याम सिंह पुडलिया को अगले तीन साल तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्याम जी के नाम का प्रस्ताव सीताराम जी देसलसर में महाराज के सामने रखा और महाराज ने सहमति देदी। बादमे साधु संतों बहुमान कर भेट की गई इस अवसर पूर्व अध्यक्ष कुंदन सिंह चम्पाखेड़ी महामंत्री एडवोकेट नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित सीताराम जी देसलसर , भगीरथ सिंह सुख सिंह, श्रवण सिंह सहित प्रन्यास के पदाधिकारियों ने भाग लिया।शनिवार को सुबह धर्म ध्वजा के बाद विश्व शांति यज्ञ का आयोजित किया गया जिसमें यजमान बने थे श्याम सिंह राजपुरोहित उन्होंने बोली में यह लाभ प्राप्त किया था। बतादे शुक्रवार से शुरू हुवे आयोजन में दो दिन तक लगातार महाप्रसादी का आयोजन किया गया। 15 हज़ार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...