🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
एसकेआरएयूः हमारे आईएफएस माॅडल का अध्ययन करेंगे नाबार्ड के प्रदेशभर के अधिकारी कुलपति के साथ हुई बैठक, जोबनेर मेले में स्टाल लगाने पर हुई चर्चा
February 10, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🌐
✍️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
✒️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📒 CP MEDIA
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ एसकेआरएयूः हमारे आईएफएस माॅडल का अध्ययन करेंगे नाबार्ड के प्रदेशभर के अधिकारी कुलपति के साथ हुई बैठक, जोबनेर मेले में स्टाल लगाने पर हुई चर्चा बीकानेर, 10 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित समन्वित कृषि प्रणाली (आईएफएस) इकाई की कार्यप्रणाली, दूसरे जिलों में इसके स्थापना की संभावनाओं एवं इससे किसानों को होने वाले लाभ का अध्ययन नाबार्ड के प्रदेश भर के अधिकारी करेंगे। इसके लिए नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री जयदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह अधिकारी 12 फरवरी को आईएफएस का विजिट करेंगे तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भागीदारी निभाएंगे। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों की आय वृद्धि के लिए अभिनव प्रयोग करते हुए आईएफएस यूनिट की स्थापना की है। यह ऐसा माॅडल है, जिसके माध्यम से किसान छोटी जोत में बागवानी के साथ गाय पालन, मधु मक्खी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, अजोला इकाई, दूध एवं दूध आधारित उत्पादों के विक्रय से अधिक मुनाफा कमा सकता है। अनेक किसानों ने अपने खेतों में ऐसी इकाईयां स्थापित की हैं, जिससे उनके लाभ में वृद्धि हुई है। नाबार्ड द्वारा इसका अध्ययन किया जाएगा तथा नाबार्ड के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलो में आईएफएस यूनिट की स्थापना के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए नाबार्ड के प्रदेश भर के अधिकारी, बैठक में भाग लेंगे तथा इकाई का भ्रमण भी करेंगे। जोबनेर कृषि मेले में लगाएंगे स्टाल कुलपति ने बताया कि श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविलाय जोबनेर द्वारा 22 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले कृषि मेले में विश्वविद्यालय की तकनीकियों एवं इन पर आधारित उत्पादों की स्टाल लगाई जाएगी। यह स्टाॅल प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा के नेतृत्व में लगेगी। इसकी तैयारियों के संबंध में बुधवार को चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि स्टाॅल के बाजरा के मूल्य संवर्धित उत्पाद ओर खजूर, किन्नू एवं केर आदि भी प्रदर्शन के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने प्रदर्शनी के लिए सभी इकाईयों को 16 फरवरी तक जानकारी उपलध करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर कुलपति ने श्रीगंगानगर के कृषि काॅलेज तथा प्रस्तावित कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में नए कक्ष बनाने के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा, अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (बीज) डाॅ. एन. के. शर्मा, प्रसार शिखा उपनिदेशक डाॅ. आर. के. वर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया आदि मौजूद थे। विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने अब तक की तैयारी के बारे में बताया।✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...