*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर : सिंधी समाज के लोगों ने घरों में मनाया चालिहा महोत्सव, पूर्णाहुति हुई, दाहरसेन को याद किया
बीकानेर। धोबीतलाई में लोगों ने घरों में ही चालिहा महोत्सव मनाया। हालांकि धोबीतलाई के संत कंवरराम सिन्धी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को झूलेलाल मंदिर में अति संक्षिप्त रूप में चालिया महोत्सव की पूर्णाहुति पर भारतीय सिंधु सभा एवं मातृ शक्ति सत्संग मंडल द्वारा झूलेलाल जी का अभिषेक, आराधना और सत्संग-कीर्तन की परंपरा का निर्वाह किया गया । इस अवसर पर चालिया महोत्सव मनाए जाने संबंधी परम्परा के बारे में भारतीय सिन्धु सभा महिला इकाई की अध्यक्ष भारती ग्वालानी ने जानकारी साझा की। अध्यक्ष श्याम लालवानी ने बताया कि समाज की महिला गायिका कलाकारों सरला पंजाबी, भारती ग्वालानी, रुक्मणी वलीरमानी, कलादेवी, वर्षा लखानी, देवी नवानी, कान्ता हेमनानी, कमला सदारंगानी, सुमन आहूजा, ज्योति, निर्मला, चन्द्रा, भगवानी देवी ने सिन्धी वाद्ययंत्रों और ढोलक, हारमोनियम आदि के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा भक्ति संगीत में समाज के युवा गायक मनीष भगत ने झूलेलाल जी के भजन सुनाए। किशन सदारंगानी, इस अवसर पर भगवान झूलेलाल की सवारी पलो मछली की प्रतिरूपी मछलियों को प्रतीकात्मक रूप से अखो अर्पित करने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। पल्लव आरती मनीष भगत ने करवाई। सभी ने समाज सहित नगर और देश में खुशहाली की अरदास की। किशन सदारंगानी ने बताया कि चालीस दिन चलने वाले चालिया महोत्सव की पूर्णाहुति पर 24 अगस्त को धोबीतलाई की संत कंवरराम धर्मशाला में हरनाम खतुरिया सहित 3-4 प्रमुखजन के द्वारा सुबह प्रभातफेरी से लेकर देरशाम को ज्योति विसर्जन तक भक्ति संगीत और सत्संग के विभिन्न आयोजन दिनभर किए गए ।
महाराजा दाहरसेन जयंती पर कार्यक्रम
सदारंगगानी ने बताया कि सिन्धुपति का संदेश कार्यक्रम सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की जयंती की पूर्व सन्ध्या पर 24 अगस्त की दोपहर व्यास कालोनी के अग्रवाल भवन पीछे पार्क में श्याम आहूजा द्वारा रखा गया”। कार्यक्रम में भारतीय सिन्धु सभा म के वक्ता श्याम सुन्दर आहूजा, हासानन्द मंघवानी ने दाहरसेन की जीवनी और उनके संदेश पर संबोधन दिया । मौजूद 5 मौजिज लोगों द्वारा दाहरसेन को पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...