✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
*गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान*
*जयपुर*
अध्यक्षीय कार्यालय राजलदेसर चुरु
विद्युत वितरण निगम के नए टैरिफ से गौशालाओं के बिजली बिलों में हुई तीन गुणा बढ़ोतरी, सीएम से पुराने टैरिफ से बिल भेजने तथा 6 माह के बिजली बिल माफ करने की मांग
आज गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, सचिव विद्युत विभाग, मंत्री, विद्युत विभाग आदि को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया कि,
प्रदेशभर की गौशालाओं को कोरोना काल में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ गौशालाओं की नियमित मिलने वाला दान नहीं के बराबर मिलने से गौशाला संचालन कठिन हो रहा है वहीं दूसरी तरह बिजली निगम ने भी गौशालाओं को बिजली बिलों में मिलने वाली छूट को बंद करके कोढ़ में खाज का काम कर दिया।
राजस्थान गौग्राम सेवा संघ प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच व प्रदेश महामंत्री सूरजमालसिंह नीमराणा ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर कोरोना से उपजे संकटकाल में गौशालाओं के बिजली बिलों में निगम की ओर से नए टैरिफ प्लान से भेजे जा रहे बिजली बिलों को पुराने टैरिफ के अनुसार भेजने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख है कि सरकार द्वारा 2005 में एक आदेश जारी करके गौशालाओं को डोमेस्टिक दर से आधी दर पर बिजली बिलों का भुगतान करने का नियम बनाया था।
परंतु अब 2020 में नए टैरिफ प्लान में इस नियम को बदल दिया है। नए टैरिफ प्लान में जो फिक्स चार्ज है, वह कमर्शियल चार्ज के हिसाब से बिजली बिलों में आ रहे है तथा विधुत खर्च पर भी जो डोमेस्टिक का आधा चार्ज लगता था,
अब वह भी घरेलू नियमों के अनुसार लगाया जा रहा है, जिसके कारण गौशालाओं के बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर सरदारशहर गौशाला का बिल दिसंबर 2019 में जहां 33 हजार रुपए का बिजली बिल आया था करीब उतने ही यूनिट का बिल अब 1.12 लाख रुपए का आया है। नए टैरिफ के हिसाब से बिल फरवरी माह से ही बनने शुरू कर दिए थे पर लॉकडाउन की वजह से अब गौशालाओं को जैसे ही बिल मिल रहे है वैसे ही संचालको के होश उड़ रहे है।
पत्र में कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट को देखते हुए गौशालाओं के 6 माह के बिजली बिल माफ करने की मांग भी की गई है। और इस पूरे ट्रैफिक प्लान को चेंज कर गौशालाओं को राहत प्रदान की जाए अन्यथा मजबूरन को चलाएं आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।
सूरजमाल सिंह नीमराना
प्रदेश महामंत्री
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान, जयपुर
ललित दाधीच
प्रदेश अध्यक्ष
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान, जयपुर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...